टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव सपन्न…

अध्यक्ष मिश्रा, उपाध्यक्ष गुप्ता एवं सचिव तिवाड़ी चुने गए

सीकर टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध रूप से एडवोकेट सुभाष मिश्रा को अध्यक्ष, एडवोकेट अरविंद गुप्ता को उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुशील तिवाड़ी को सचिव एवं एडवोकेट नवीन कुमावत को कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया।इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नरेश बगड़िया द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया और सचिव सज्जन गाड़ोदिया द्वारा पिछले सत्र की गतिविधियों एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
इससे पूर्व वरिष्ठ सीए डी. डी. शर्मा, सीए प्रमोद शंकर दिक्षित, एडवोकेट सत्यनारायण सिखवाल, सीए सुनील मोर द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट नीलम मिश्रा, सीए सुशील अग्रवाल, एडवोकेट उमेश मिश्रा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, सीए संजय कुमावत, सीए अरुण अग्रवाल, एडवोकेट हरि सिंह, सीए उदेश घासोलिया, सीए महेन्द्र जालान, एडवोकेट इफ्तिखार गौरी, सीए विकास मित्तल, सीए अरुण कुमार भास्कर, सीए राजेश कुमार गोयल, सीए निरंजन अग्रवाल, सीए विकास शर्मा, एडवोकेट विकास अग्रवाल, एडवोकेट पवन कुमार मिश्रा, एडवोकेट अजय शर्मा, सीए दिनेश अग्रवाल, सीए मुरारीलाल अग्रवाल, सीए विनोद शर्मा, सीए राजीव लोचन शर्मा, एडवोकेट योगेश पाराशर, एडवोकेट अनीश खान, सीए जितेश तोदी, सीए सुजीत बजाज, एडवोकेट अंशुल थावानी, सीए महेश काबरा, सीए आकाश तिवाड़ी, सीए नितेश अग्रवाल, सीए शुभम बगड़िया, एडवोकेट राजेश अग्रवाल, सीए आकाश तिवाड़ी, सीए रवीन्द्र शर्मा, राघव मिश्रा, कन्हैया लाल स्वामी समेत सारे वरिष्ठ सीए एवं एडवोकेट साथी उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने प्रोफेशनल के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने और कई नवाचार करने के बारे में सदन को अवगत कराया। कार्यक्रम के पश्चात होली स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया।

abtakhindi news