सीकर में टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव एडवोकेट आत्माराम बाहेती की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया एडवोकेट भानु भार्गव के कार्यालय, बबूल मार्केट स्टेशन रोड, में आयोजित हुई। इस चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट एम. बी. कुशवाह, सचिव एडवोकेट भानु भार्गव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट तेजपाल दूधवाल, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गिरधारी लाल सोनी, एडवोकेट कैलाश चंद्र शर्मा, एडवोकेट मुकेश चौधरी, एडवोकेट नवीन चंद्र माथुर को चुना गया। इस मोके पर एडवोकेट पूजा कुशवाह, पवन शर्मा, रविंद्र शर्मा, चंद्र शर्मा, संतोष पांडे और विशाल माथुर ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।