डाइट परिसर में आयुर्वेद पंचकर्मा शिविर…

निशुल्क चिकित्सा परामर्श और जांच

रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में आयुर्वेद पंचकर्मा का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें विशाल प्लस किम्स आयुर्वेद पंचकर्मा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. राकेश गोदारा और डॉ. कविता अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन और बीपी की जांच निशुल्क की जाएगी।

शिविर में कमर, गर्दन और घुटने के दर्द, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, गुर्दे की पथरी, चर्म रोग, गठिया, माईग्रेन, दमा, सन्तान न होना, बच्चेदानी की गांठ, ल्युकेरिया, बांझपन, ब्रेस्ट सिस्ट, मोटापा, जोड़ों के दर्द, स्लिप डिस्क जैसी बीमारियों के लिए निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। अस्पताल में पंचकर्मा थैरेपी, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हैं, और आरजीएचएस के तहत पंचकर्मा थैरेपी व दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं।

abtakNewsSikar