डूंडलोद में अन्न भंडारण गोदाम का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगा लाभ…

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने शिलान्यास किया, गोदाम 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा

डूंडलोद में गुरुवार को अन्न भंडारण योजनान्तर्गत गोदाम के निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल ने शिलान्यास पटिट्का का अनावरण किया। अध्यक्षता ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भैरूसिंह शेखावत ने की, जबकि अन्य अतिथियों में मुकुन्दगढ़ चेयरमैन मनीष चौधरी, डूंडलोद चेयरमैन हरफूल सिंह पूनिया और झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक संदीप शर्मा शामिल थे।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बताया कि इस गोदाम का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा, और यह जल्द ही किसानों के लिए कार्यशील होगा। गोदाम न केवल कृषि उत्पादों के भंडारण में मदद करेगा, बल्कि किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में भी सहायक होगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी, पूर्व ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष बीरबलसिंह ढाका और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

abtakhindi news