डेफोडिल्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र रोहित ने एसजीएफआई द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के तहत राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डायरेक्ट्रेट ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज, महाराष्ट्र द्वारा कोल्हापुर में आयोजित की गई। रोहित सीकर जिले से एकमात्र प्रतिभागी थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था प्रधान अंजू कुल्हरि ने इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।