डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जीवन संघर्षों पर विचार…

समाज के उत्थान के लिए बाबा साहब के योगदान को याद किया गया

जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर संघ चूरू द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों, उनके जीवन संघर्षों और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

संघ अध्यक्ष सीताराम खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन दलितों और हरिजनों के उत्थान के लिए समर्पित था। पार्षद घनश्याम अलवरिया ने युवाओं से बाबा साहब से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

सभा में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बजरंग बजाड़, नरेंद्र सुणियां, अमित कंवल, विनोद खटीक, सुरेश सहनाली, नरपत रोलन, पवन सहनाली, इंद्राज चंदेल, सीताराम बरोड़, सुशील मेघवाल, प्यारेलाल कल्ला, नरेंद्र खटीक, मनीष चौधरी, मनीष बुंदेला और आशीष सहित अन्य लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

abtakNewsSikar