डॉ. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध आयोजन हुए। एबीवीपी ने 250 फीट तिरंगा यात्रा के साथ समरसता संदेश यात्रा निकाली। इस यात्रा में जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत, जिला कार्यालय मंत्री नीरज मलिक, नगर मंत्री वरुण शर्मा, जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव और कई अन्य नेता शामिल हुए।
आंबेडकर सर्किल पर एससी-एसटी आरक्षण मंच की ओर से डॉ. आंबेडकर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गजानंद खेड़ीवाल, सांवर मल गहनोलिया, किशनलाल, सागरमल बजाड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, वार्ड 47 और 49 स्थित आंबेडकर पार्क में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्व मेघ वंश महासभा (इण्डिया) के जिलाध्यक्ष हरिराम चोपडा ने कार्यक्रम का संचालन किया।