सांवली रोड स्थित डॉ. राठी अस्पताल में रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 8 मरीजों की सर्जरी की गई, जिसमें बच्चेदानी, हर्निया, फिमोसिस, गैंगलिन, गांठ, ब्रेस्ट, पाइल्स फिस्टुला जैसे विभिन्न ऑपरेशन शामिल थे। क्लब अध्यक्ष चंपा सोनी और सचिव डॉ. अनिता राठी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने डॉ. जीएल राठी, डॉ. एसएल सोनी, डॉ. जितेंद्र कचोलिया, डॉ. अंकुश राठी, डॉ. दिव्या कचोलिया, डॉ. अनिता राठी और डॉ. मोहन परमार के मार्गदर्शन में मरीजों का इलाज किया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे।