डॉ. पारीक को शेर ए. कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी श्रीनगर में इंटरनेशनल कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड ।
सीकर के डॉ. विकास पारीक को शिक्षा व रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शेर ए. कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी श्रीनगर कश्मीर तथा AFTEFS सोसाइटी द्वारा “एग्रीटेक इंटेलीजेंस एंड बियोंड : कटिंग एज इनोवेशन इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंस” विषय पर आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्रदान किया गया l यह अवार्ड कांफ्रेंस के दौरान शेर ए. कश्मीर यूनिवर्सिटी के अशरफ भट सीनियर साइंटिस्ट व विभागाध्यक्ष डिविजन ऑफ प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, डॉ. शहज़ाज़ जरगर एसोसिएट प्रोफेसर डिविजन ऑफ प्लांट बायोटेक्नोलॉजी ,प्रोफेसर एस. मुदासिर कांफ्रेंस ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी द्वारा प्रदान किया गया । वर्तमान में डॉ. पारीक महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी में वनस्पति शास्त्र कॉर्डिनेटर पद पर कार्यरत है ।इस अवसर पर डॉ. विकास पारीक को सम्मान मिलने पर प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा , एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुभाष वर्मा, शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष व बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्राचार्य श्री राकेश पारीक, रामअवतार पारीक , सूजस कॉलेज निदेशक डॉ. नवीन शर्मा, निकुंज पारीक, कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शीला पारीक,कन्या पाठशाला वाइस प्रिंसिपल दीपक पारीक,डॉ. जितेंद्र मेहता व डॉ. कृष्णेन्द्र नामा, हुकूमत अली, विश्वविद्यालय प्रशासन ,सहायक आचार्य विभागाध्यक्ष सहित समस्त सहयोगियों ने पारीक को राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड जैसा सम्मान मिलने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की।