डोकवा गांव के शहीद तेजवीर सिंह राउमावि में मंगलवार को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2024-25 की छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जो उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। प्राचार्य डॉ. सोमवीर सांगवान ने वितरण प्रक्रिया की अध्यक्षता की। इस दौरान व्याख्याता राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक प्रमोद श्योराण, व्याख्याता सरिता, सुशीला, रामविलास रेडू, सुरेश कुमार शाशि, शुभराम आदि उपस्थित रहे।