कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खींवसर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर बेनीवाल को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनका रवैया जनता तय करेगी, कोई और नहीं। बेनीवाल ने डोटासरा के विधानसभा में स्पीकर के प्रति रवैये पर सवाल उठाए थे, जिस पर डोटासरा ने दो टूक जवाब दिया।
डोटासरा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पर भी निशाना साधा, यह आरोप लगाते हुए कि भाजपा नेताओं के दबाव में ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है।