पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्रांसफर और पंचायत व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को “सर्कस” बताते हुए कहा कि पारदर्शिता का दावा करने वाली सरकार खुद अपनी ट्रांसफर पॉलिसी की धज्जियां उड़ा रही है। डोटासरा ने सीकर में मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्मचारियों में बेचैनी है, और नियमों को दरकिनार कर मनमाने तबादले किए जा रहे हैं।
डोटासरा ने पंचायतीराज मंत्री और शिक्षा विभाग की नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और पंचायतीराज व्यवस्था को सुधारने के बजाय, सरकार आरएसएस की बैठकें और प्राइवेट स्कूलों के कार्यक्रमों में व्यस्त है। विधानसभा में सरकार की विफलताओं को उठाने का वादा करते हुए उन्होंने किसानों, बेरोजगार युवाओं और पेंशन से वंचित लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही।