राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस भर्ती परीक्षा-2024 में सफलता पाने वालों की राहें आसान नहीं थीं। अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत और परिवार वालों के सहयोग ने इनका जज बनने का सपना पूरा किया है। इस कड़ी में जयपुर के तिशान जांगिड़ ने 222वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनने का अपना सपना पूरा किया है।
तिषान जांगिड़ ने बताया कि उनके पिता एडवोकेट दिनेश शर्मा जयपुर में वकालत करते है, उन्हें देखकर उसे सिविल ज्यूडिशियल सर्विस में जाने का मन बनाया। तिषान जांगिड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय से फाईव ईयर लॉ किया, उसके बाद तिशान ने एलएलएम किया। उल्लेखनीय है कि तिषान का स्पोर्ट्स में भी काफी लगाव है, ऐसे में वह सिविल जज की तैयारी के साथ साथ पैरालम्पिक खेलों की भी तैयारी कर रहा था, जिसमें शॉर्टपुट और जेवलिन थ्रो में लगातार प्रेक्टिस कर रहा था। तिषान ने बताया कि उसके दोस्त जब सिविल जज सेवा की तैयारी कर रहे थे, उस समय उसे भी खयाल आया कि उसे भी कड़ी मेहनत इस दिशा में करनी चाहिए, जिसके बाद वह और उसका दोस्त अभिषेक शर्मा दोनों घंटों पढ़ाई में जुटे रहते, आज उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि तिशान जांगिड़ ने 222वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनने का सफर तय किया है। तिशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिजनों, दोस्तों, गुरूजनों को दिया है।