तेरापंथ भवन में मासिक कार्यशाला, तत्वज्ञान और प्रेक्षाध्यान की गई चर्चा…

चूरू की प्रेक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नई खोजों और आत्मज्ञान पर चर्चा

गुरुवार को चूरू के तेरापंथ भवन में मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेक्षा गीत से हुई। अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रचना कोठारी ने कार्यशाला की उपयोगिता और समाज में इसके महत्व पर विस्तार से बात की।

मुख्य वक्ता चांद छाजेड़ ने तत्वज्ञान और प्रेक्षाध्यान के गहन पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ध्यान और आत्मज्ञान की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। उर्मिला बांठिया ने दीर्घश्वास प्रेक्षा का अभ्यास करवाया और मंगल भावना के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रेक्षा वाहिनी की संवाहिका मुन्नी डागा ने आभार व्यक्त किया और मुख्य वक्ता चांद छाजेड़ का साहित्य भेंट कर सम्मान किया। यह कार्यशाला उपस्थित सभी लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।

abtakhindi news