तैराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए केशवानन्द के पॉच तैराकों का चयन।…

68वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सीकर का परचम लहराएंगे छात्र

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के पॉच तैराकों का चयन 68वीं विद्यालयी खेलकुद राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि 68वीं विद्यालयी खेलकुद 19 वर्ष छात्र राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि राजकोट गुजरात में 22 नवम्बर से आयोजित हो रही है जिसमें संस्थान के छात्र गर्वित कस्वा, मयंक ढाका, हिमांशु सामोता, मोहम्मद अनस व कुनाल फौजदार का चयन किया गया है।

19 आयु वर्ग छात्र राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सम्पूर्ण राजस्थान से 15 तैराकों का चयन किया गया जिसमें अकेले केशवानन्द के 5 तैराकों का चयन हुआ है। 19 आयु वर्ग छात्र तैराकी में सम्पूर्ण राजस्थान के 15 तैराकों में से अकेले केशवानन्द के 5 तैराको ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर संस्थान का गौरव बढाया है। ज्ञात रहे अब तक जारी विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता चयन सूची में केशवानन्द के 23 छात्रों का चयन हो चुका है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी, आरबीएसई प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों ने छात्रों को बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

abtakNewsSikar