शुक्रवार सुबह सीकर के तोदी नगर में पैंथर के दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों में यह चौथी बार है जब सीकर के आबादी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट देखा गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये पैंथर रैवासा, जीणमाता, हर्ष और शाकंभरी की पहाड़ियों से आ रहे हैं।
वन विभाग के सहायक वन संरक्षक श्रवण कुमार बाजिया ने कहा कि पैंथरों का कुनबा बढ़ गया है और वे बार-बार शहरी आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं। जयपुर चिड़ियाघर के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि तोदी नगर में ट्रेंकुलाइज किया गया पैंथर सात साल का था और पूरी तरह से मैच्योर था। पैंथर एक दिन में 35 से 40 किमी तक यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि वन विभाग ने अभी तक हर्ष, रैवासा और अन्य पहाड़ियों में पैंथरों के रहने की पुष्टि नहीं की है।