थोई झाड़ली मंडल के मंडल अध्यक्ष रोहित महेश्वरी को चुना गया। भारतीय जनता पार्टी सीकर संगठन प्रदेश संगठन पर्व कमेटी के निर्णय अनुसार एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी संगठन पर्व के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों का सर्व समिति से निर्वाचन हुआ जिसमें थोई झाड़ली मंडल के मंडल अध्यक्ष रोहित महेश्वरी, चीपलाटा टोडा मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा को निर्वाचित किया गया। माहेश्वरी के थोई झाड़ली मंडल अध्यक्ष बनने पर थोई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर मिठाई बाटी। इस दौरान श्रीकृष्ण गौशाला के संरक्षक जीवन राम शर्मा, पवन टेलर, एडवोकेट पूर्णमल शर्मा,श्रीकिशन लील, सुरेंद्र लील,गोवर्धन पटवा, रोहिताश लील, संदीप कुड़ी, पुर्ण सैनी,करतार चौधरी, अश्वनी पारीक, सरदार डाबड,राजेश रोलानिया, नाथूराम झाझडिया,मनीष लील, सोहनलाल सैनी, विकास सेन, विनीत सेन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीठाई बांटकर खुशी मनाई।