गुरुवार को दवा प्रतिनिधियों ने लोक परिवहन बस हादसे में जान गंवाने वाले अपने साथी आयुष त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव भूपसिंह नरूका ने बताया कि घटना से सभी प्रतिनिधि आहत हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ज्ञापन में बस मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान अनिल शर्मा, बहादुर गुर्जर, ललित शर्मा, रूपेश कुमार, साजिद रंगरेज, गौरव शर्मा, रविंद्र भाटी, भगवान सिंह, रघुवीर सिंह, गब्बर सिंह, जयंत जैन, नरेन्द्र शर्मा, विनोद बाजिया समेत कई दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।