दवा प्रतिनिधि संगठन का रविवार को लक्ष्मी मार्केट स्थित कार्यालय में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में दवा प्रतिनिधि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश गालव, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, और सीटू जिला सचिव बृज सुन्दर जांगिड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला सचिव भूपसिंह नरूका ने वार्षिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अजय जोशी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया।
प्रांतीय अध्यक्ष राकेश गालव ने दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों और एकजुटता पर जोर दिया। संगठनात्मक बिन्दुओं पर चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से का. भूपसिंह नरूका को जिला सचिव और रूपेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन में रामसिंह शेखावत, ललित शर्मा, गौरव शर्मा, बहादुर गुर्जर, साजिद रंगरेज, रविंद्र भाटी, नरेंद्र पारीक, रघुवीर सिंह तंवर, भगवानसिंह शेखावत सहित 80 से अधिक दवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।