दिल्ली में राष्ट्रीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की खिलाड़ी प्राची का शानदार प्रदर्शन
सीकर
राजधानी दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में देशभर के 17 राज्यों की जूनियर वुमन श्रेणी की लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान सीकर की खिलाड़ी प्राची ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्नैप शूटिंग में 5वां स्थान हासिल किया। प्राची ने दोनों राउंड में लगातार शानदार निशाना साधते हुए 50-50 में से 40-40 अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि स्त्रैप शूटिंग में प्राची की 2.5 सेंटीमीटर की सटीक ग्रुपिंग बनी, जो उनकी कुशलता और एकाग्रता को दर्शाती है। प्रतियोगिता में राजस्थान की जूनियर वुमन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल राजस्थान के नाम किया। इस उपलब्धि से टीम और खिलाड़ियों का
मनोबल और भी ऊँचा हुआ है। राजस्थान की इस उपलब्धि से राज्य के खेलप्रेमियों और खेल विभाग में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का प्रदर्शन आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राजस्थान की बेटियों को नई पहचान दिला सकता है।