दीनारपुरा विद्यालय में कर्नल राजेश भूकर का हुआ सम्मान…

सेना परेड समारोह में वेटरन अचीवर्स अवॉर्ड प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान

सीकर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीनारपुरा में शुक्रवार को कर्नल राजेश भूकर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कर्नल भूकर को हाल ही में पुणे में आयोजित सेना परेड समारोह में सेनाध्यक्ष द्वारा वेटरन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में कर्नल भूकर जयपुर में सेना कल्याण रोजगार संगठन के निदेशक के रूप में तैनात हैं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और भामाशाह का भी सम्मान किया गया। समारोह में रणवीर सिंह, बलबीर सिंह, मदन सिंह, रामचंद्र कुलरिया, रामकरण और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र पारीक द्वारा विद्यालय में दो कक्षा कक्षों की अभिशंषा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह आर्य ने आभार व्यक्त किया।

abtakhindi news