दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर प्रशासन की सख्ती…

अनियमितता के लिए 20,000 रुपए का जुर्माना, जांच अभियान जारी

दीपावली के अवसर पर मिठाई, सूखे मेवे और बेकरी उत्पादों की बिक्री में माप-तौल और पैकेजिंग नियमों का पालन न करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। देहली गेट, नया बाजार, पट्टी कट्ला, कडक्का चौक, और चौपड़ जैसे क्षेत्रों में संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया। इस दौरान सात दुकानों पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

कंज्यूमर केयर अभियान के तहत जांच दल ने 7 प्रतिष्ठानों की जांच की, जहां अनियमितताओं के चलते नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। यह अभियान 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल, और प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल थे।

जिन पर जुर्माना लगाया गया:

  • गोपाल नमकीन: 2,500 रुपए
  • श्री गोपाल गोविन्द मिष्ठान: 5,000 रुपए
  • गोपाल नमकीन, अग्रवाल मिष्ठान, मंगल स्वीट्स एण्ड नमकीन, शिवम स्वीट्स, सेठी रसगुल्ला, और सीताराम मिष्ठान भण्डार: प्रत्येक पर 2,500 रुपए
abtakNewsSikar