बीकानेर के नोखा में 3 नवंबर को एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी हार्लेक्विन-टाइप इचिथोसिस से पीड़ित जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। इनमें एक लड़का और एक लड़की है, जिनकी त्वचा नाखून जैसी कठोर और प्लास्टिक जैसी है। डॉक्टर्स का मानना है कि यह भारत में जुड़वा बच्चों के इस बीमारी के साथ पैदा होने का पहला मामला है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम उनकी जान बचाने के लिए उपचार कर रही है।