दूधवाखारा में उप तहसील कार्यालय शुरू करवाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन…

उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्यालय शुरू नहीं हुआ, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शीघ्र कार्रवाई की अपील की

दूधवाखारा के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में उप तहसील कार्यालय शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने दूधवाखारा को उप तहसील का दर्जा दिया था और इसके लिए भवन का निर्माण भी किया गया है, लेकिन अब तक कार्यालय शुरू नहीं हो सका है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर एक सिविल रीट पिटिशन उच्च न्यायालय में दायर की गई थी, जिस पर 18 नवंबर को आदेश जारी हुए थे कि कलेक्टर के माध्यम से एक महीने के अंदर दूधवाखारा में उप तहसील कार्यालय शुरू किया जाए। हालांकि, इस आदेश के बावजूद अब तक कार्यालय शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप शीघ्र कार्यालय शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में दयाराम, धर्मपाल नेहरा, सोहनलाल, मनफूल जांगिड़, महेंद्र कुमार शर्मा, हवासिंह शेखू, ओमप्रकाश कस्वां, देवेंद्र बुडानिया, देवकरण, मुस्तकीम, एडवोकेट कपिल महर्षि, समुंद्र सिंह राठौड़, मिठू शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

abtakNewsSikar