दोरासर के भैरूमाली की ढाणी में भव्य राम ध्वज यात्रा का आयोजन…

लाखाणा धाम बालाजी मंदिर तक निकाली गई 3 किमी लंबी यात्रा, हुआ भंडारा

दोरासर के भैरूमाली की ढाणी में बुधवार को राम ध्वज यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया। यात्रा की शुरुआत भैरूमाली की ढाणी से लाखाणा धाम बालाजी मंदिर तक 3 किमी की दूरी पर हुई। यात्रा दोपहर एक बजे डीजे और राम भजनों के साथ शुरू हुई, जो शाम 4 बजे लाखाणा धाम बालाजी मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने बालाजी के प्रसाद व ध्वज चढ़ाए।

कार्यक्रम के दौरान किशनाराम सैनी, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला, संदीप सैनी, दलीप सैनी, शीशराम सैनी, सुभाष झाझड़िया, महेंद्र सैनी, विकास सैनी, कुलदीप सैनी, संजय सैनी, अशोक जांगिड़ और सुरेंद्र लाठर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने निर्णय लिया कि 22 जनवरी को हर साल राम ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन अयोध्या में राम मूर्ति प्रतिष्ठा हुई थी। इस अवसर पर भैरूमाली की ढाणी में दिनभर भंडारा भी आयोजित किया गया।

abtakhindi news