पिपराली रोड स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में 18वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएल गढ़वाल और अध्यक्ष हरिराम दूधवाल रहे। समारोह में संस्थान के पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ चिकित्सकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था से पढ़कर निकले स्टूडेंट्स और सार्वजनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में डॉ. विमल शर्मा, डॉ. रिछपाल सैनी, डॉ. विजयप्रकाश, डॉ. मनीष गहलोत, डॉ. सावित्री, और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन निदेशक संजीव बुगालिया द्वारा आभार प्रकट करने के साथ हुआ।