धोद और लक्ष्मणगढ़ में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग…

गजेंद्र सिंह सिगडोला और टीम ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
सीकर जिले के धोद उपखंड के सेवद बड़ी गांव में गजेंद्र सिंह सिगडोला संस्था और उनकी टीम ने एक जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार की बेटी की शादी में ₹51,000 का भात भरकर सहयोग किया। इस मौके पर रामस्वरूप सेवा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता से बेटियों का विवाह बिना किसी बाधा के संपन्न होना चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को इस दिशा में आगे आकर बदलाव का संदेश देना चाहिए।

लक्ष्मणगढ़ के बठोठ गांव में भी मदद का हाथ बढ़ाया
लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बठोठ गांव में एक जरूरतमंद परिवार के बेटे की शादी में ₹1,04,000 का आर्थिक सहयोग किया गया। इस नेक कार्य में रामस्वरूप जाखड़, जीतू सेवद, मुकेश गुजर, राकेश घाना, सुरेंद्र ढाका, जय सिंह, रामेश्वर, सुनील, रेवत सिंह और स्वरूप सिंह सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सामाजिक सेवा का संदेश
संस्था के सदस्यों ने कहा कि बेटियों की शादी में मदद से समाज में सकारात्मक सोच का विकास होगा। जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, और ऐसे कार्यों से समाज में एक नई प्रेरणा का संचार होता है।

abtakNewsSikar