धोद में दो मंदिरों और एक दुकान से चोरी की वारदात, जांच जारी…

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

सीकर के धोद थाना क्षेत्र में दो मंदिरों और एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिरों के ताले टूटे मिले और अंदर से चांदी के सामान, दान पात्र सहित अन्य कीमती सामान गायब था। मोरडूंगा निवासी बनवारीलाल शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी कि उनके झुंझार जी महाराज के मंदिर से चांदी के तीन छत्र, कटार और दान पात्र चोरी हो गए हैं। इसी तरह हरिराम जी के मंदिर से भी चांदी के छत्र और दान पत्र गायब मिले हैं। इसके अलावा गांव की एक दुकान से भी सामान चोरी हुआ है। धोद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

abtakhindi news