“नई उम्मीद लोसल वेलफेयर सोसाइटी” द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य…

समाज के हर वर्ग की मदद के लिए प्रतिबद्ध

लोसल कस्बे में 2018 से “नई उम्मीद लोसल वेलफेयर सोसाइटी” समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। सोसाइटी के अध्यक्ष बाबू खान ने बताया कि उनकी टीम जाति, बिरादरी या धर्म से परे जरूरतमंदों की मदद करती है। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य लोगों की हर संभव मदद करना है, और इसके लिए टीम आपसी मशविरा कर निर्णय लेती है।

समिति के मीडिया प्रभारी हारून खिलजी ने बताया कि 2018 में सोसाइटी की शुरुआत करने वाले कुछ लोगों ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक टीम बनाई। अब तक, सोसाइटी ने 16 लड़कियों की शादी करवाई, दर्जनों ऑपरेशन किए, जरूरतमंदों को राशन वितरित किया, निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा उपलब्ध करवाई, कब्रिस्तानों में पेड़-पौधे लगाए, जीव-जंतुओं और पक्षियों को दाना दिया, रक्तदान और चिकित्सा शिविर आयोजित किए, और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई प्रयास किए हैं। सोसाइटी का यह निरंतर प्रयास समाज के हर वर्ग के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

abtakNewsSikar