नई तकनीकों में दक्षता प्रदान करने के लिए सोमवार को 90 किसानों का दल अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत रवाना हुआ। यह दल चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद और अजमेर की यात्रा करेगा। दो बसों में से एक बस एक्सईएन मोहनलाल नेहरा और दूसरी बस एईएन सुरेंद्रसिंह के नेतृत्व में रवाना की गई। प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद रणवा ने हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया। इस दौरान झाबरसिंह ओला, हरलालसिंह, भागीरथमल कुमावत, विनोद पचार, महेश पचार, सीताराम खीचड़, सत्यपाल रणवां, राजकुमार पचार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।