नई दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर भाजपाईयों ने की आतिशबाजी…

भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा को नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता पर भाजपाईयों ने शनिवार को जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में जाट बाजार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी की उपस्थिति में नई दिल्ली में भाजपा की स्पष्ट बहुमत केे साथ सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।


प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने कहा कि नई दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के पक्ष में मतदान किया है। केजरीवाल की झूठ, फरेब और लूट की सरकार का अंत हुआ है। कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी को झंूठे सपने दिखाकर सरकार बनाई थी, उसका अंत वहां की जनता ने आज कर दिया। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम आज आया है। केजरीवाल की सरकार जनता को लूटने का काम कर रही थी। उस लूटने वाली सरकार को जनता ने बाहर कर दिया है। भाजपा को विजय मिलने पर वे वहां की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नई दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया है। भाजपा की स्पष्ट नीति और जनकल्याणकारी कार्यों के दम पर ही नई दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है।

पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि केजरीवाल सरकार के झूंठ का पर्दाफाश नई दिल्ली की जनता ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वहां की जनता ने विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा की सरकार बनाई है।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान रमेश जलधारी, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, अशोक चौधरी, जगदीश कुमावत, करण सिंह, तेजप्रकाश सैनी, सुरेश अग्रवाल, प्रकाश दाधीच, श्रीहरि बियाणी, विजय सैनी, वरूण शर्मा, डॉ. बीएल रणवां, विष्णु काबरा, रामप्रसाद मिश्रा, महेंद्र जोशी, प्रभुसिंह सेवद, सुमित जोशी, महेश खोखर, शिवभगवान बगडिय़ा, अरूण चौधरी, इंद्र शर्मा, गुलाब धींवा, श्रवण मुंड, सुरेश सैनी, गिरीश प्रधान, गौरव दीक्षित, अनिल डोकवाल, ओमप्रकाश माथुर, सरोज कड़वासरा, कविता चौधरी, रविंद्र गहलोत आदि मौजूद रहे।

abtakhindi news