नए साल पर खाटूश्याम भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत…

रींगस-रेवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन, लाखों श्रद्धालु खाटूश्याम दर्शन को तैयार

नववर्ष के अवसर पर खाटूश्याम मंदिर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। लाखों भक्तों के दर्शन के मद्देनजर, आज और कल रींगस-रेवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कुंड, नारनौल, नीमकाथाना समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 8 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे, जिससे भक्तों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

abtakhindi newsNews