नगरपरिषद द्वारा दो दिवसीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन…

लोक कला से जुड़ी भित्तिचित्रों से शहर की संस्कृति को दिखाया

नगरपरिषद ने शहर में दो दिवसीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 23 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लोक कलाओं से संबंधित भित्तिचित्र बनाए।

आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने वर्षों पुरानी लुप्त हो रही लोक कलाओं को शहर की दीवारों पर उकेरकर संस्कृति को प्रदर्शित करने का काम किया है। प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा।

abtakNewsSikar