शहर के विकास को गति देने के लिए नगर परिषद सीमा विस्तार और वार्ड परिसीमन पर भाजपा की समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में वार्ड पुनर्गठन पर चर्चा के साथ समितियां गठित की गईं, जो आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने कहा कि परिसीमन और सीमा विस्तार से शहर का समग्र विकास संभव होगा, जबकि संयोजक स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने सुझावों को प्राथमिकता देने की बात कही। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने आबादी के अनुसार पुनर्गठन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।