“नर सेवा ही नारायण सेवा”: शिव भगवान नागा के जन्मोत्सव पर सेवा कार्यों की श्रृंखला 3 अप्रैल को
सीकर।
समाजसेवा और मानवता का संदेश देते हुए किसान कांग्रेस राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिव भगवान नागा के जन्मोत्सव पर शुक्रवार, 3 अप्रैल को सीकर जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के भंवर लाल और मुकेश सैनी के नेतृत्व में पूरे दिन गौसेवा, रक्तदान, फल वितरण और जरूरतमंदों के साथ भोजन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें आमजन, कार्यकर्ता और समाजसेवी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, रामपुरा संतोषपुरा में गायों को लापसी भोग खिलाकर और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर की जाएगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक शेखावाटी चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक, बसंत विहार में रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जहां युवा उत्साह के साथ रक्तदान करेंगे।
दोपहर 3 बजे दशरथ मनोविज्ञान मूकबधिर संस्थान, हर्ष रोड में फल वितरण कार्यक्रम रखा गया है। वहीं शाम 4:30 बजे वात्सल्य धाम, रेवासा में जरूरतमंद बच्चों के साथ भोजन कर सेवा भाव का परिचय दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम 6 बजे जीण माता जी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, “नर सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।” इस अवसर पर सहयोगियों और रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।