नवजीवन सीबीएसई एकेडमी में मंगलवार को “स्पोर्ट्स-मीट सिनर्जी 2024-25” का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बनवारी काजला, अमित सेठी, भारत मिर्जा, डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. एचआर कुड़ी, विजय कुमार निठारवाल, अंशुमन और योगेश खंडेलवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल, सेव ट्री फॉरमेशन, वन नेशन वन इलेक्शन जैसे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया और खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण को प्रदर्शित किया।
इंपीरियल स्पोर्ट्स एकेडमी के मार्गदर्शन में बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जम्प और हर्डल रेस जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ।
संस्था निदेशक शंकरलाल बगड़िया ने विद्यार्थियों को आत्म प्रेरणा और आत्मबल के महत्व को बताते हुए कहा कि यह सफलता प्राप्त करने के रास्ते को खोलते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य अनिता बगड़िया, एकेडमिक हेड लोकेश कुमार और विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।