नवलगढ़ में निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित, 213 मरीजों को मिला लाभ
नवलगढ़
न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल, जयपुर रोड सीकर द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को नवलगढ़ में एक विशाल निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 213 मरीजों को परामर्श व निदान प्रदान किया।
इस शिविर में एस.के. हॉस्पिटल के पूर्व विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नाहर सिंह तथा न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. सीताराम रणवा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। शिविर में रोड एक्सीडेंट, स्पाइन इंजरी, कमर व घुटनों के दर्द, सिरदर्द, ट्रॉमा आदि से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार की सलाह दी गई।
इसके अतिरिक्त, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांचें भी पूरी तरह निशुल्क की गईं। शिविर का सफल आयोजन वार्ड पार्षद मजीद के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनीषा, अमित कुमार सैनी, रोहित सिंह, सद्दाम हुसैन व जुनैद खान ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
गौरतलब है कि न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल, सीकर शेखावाटी क्षेत्र का एक प्रमुख न्यूरो व ट्रॉमा सेंटर है, जहां नियमित रूप से रोड एक्सीडेंट, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन इंजरी, फ्रैक्चर, जोड़ प्रत्यारोपण जैसी जटिल समस्याओं का उपचार आरजीएचएस, ईसीएचएस व आयुष्मान भारत योजना के तहत किया जाता है।
शिविर में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित किया कि जनता में न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल के प्रति गहरा विश्वास और भरोसा है। लोगों का उत्साह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है।