नववर्ष के मौके पर खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए कलेक्टर मुकुल शर्मा ने विशेष व्यवस्था का निर्देश दिया है। पहली बार इन श्रद्धालुओं के लिए कतार में अलग लाइन बनाई जाएगी, ताकि उन्हें सहजता से दर्शन मिल सकें।
कलेक्टर ने मंदिर के आसपास की व्यवस्थाओं के लिए भी आदेश दिए हैं। मंढ़ा-खाटू और चौमूं पुरोहितान मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात की गई है, वहीं प्राइवेट पार्किंग स्थलों और ई-रिक्शा के रूट का निर्धारण किया जाएगा। कचरा प्रबंधन और स्वच्छ जल वितरण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही मेला स्थल पर पूछताछ केंद्र और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए सर्वे करने की बात कही गई है।