राजसमंद के नाथद्वारा कस्बे में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात माणक चौक में एक कुत्ते ने 14 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटना 7 से 8 बजे के बीच हुई और इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि 5 दिनों में डॉग बाइट के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं। सोमवार को कुत्ते के काटने के 14 मामले दर्ज हुए, जिनमें सभी पीड़ितों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए।
स्थानीय पार्षद दिनेश जोशी ने नगर परिषद को आवारा कुत्तों के आतंक पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से बाजार में सतर्क रहने की अपील की गई है।