राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानी में कक्षा एक से आठवीं तक के 70 छात्र छात्राओं को ठाकुर साहब नन्दलाल सिंह खींची एवं ठकुरानी साहिबा मोहन कंवर जादौन जी स्मृति प्रन्यास भारत द्वारा हुड्डी (हुडवाली स्वेटर) वितरित की गई। ट्रष्ट के चीफ़ ट्रस्टी भगवतसिंह खींची॓ ‘यथार्थ’ ने बताया कि उनके माताजी एवं पिताजी की स्मृति में गठित प्रन्यास शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्री खींची ने बताया कि प्रन्यास प्रतिभाशाली तथा गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह की सहायता करता हैं।
ट्रष्ट द्वारा कक्षा आठ से दश तक के बच्चों को गणित , विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय की निशुल्क ट्युशन दी जाती हैं तथा बच्चों को पुस्तकें, स्कूल युनिफोर्म एवं स्वेटर आदि का वितरण कर सहयोग किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता साबू ने निशुल्क स्वेटर वितरण करनें के लिए ट्रष्ट एवं ट्रस्टी गण का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि श्री खींची समय समय पर विद्यालय में सहयोग करतें रहते हैं। उन्होंने बताया कि श्री खींची पांच वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुये थे तथा सेवानिवृत्ति पश्चात् भी उनका स्नेह और सहयोग हमेशा हमारे साथ बना हुआ हैं। इस अवसर पर गणपत बाजिया, सरपंच ग्राम पंचायत नानी सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।