नायक विकास सेवा समिति ने किए कम्बल वितरित…

नायक विकास सेवा समिति ने जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दी

समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए अपने शीतकालीन राहत अभियान के तहत आज जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की सर्दी में समाज के वंचित और कमजोर वर्ग को राहत प्रदान करना है। शहरी इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। ठण्ड का प्रकोप जारी है, पिछले कुछ दिनों पहले पारा माइनस शुन्य दर्ज किया गया था, इसके देखते हुए नायक विकास सेवा समिति अध्यक्ष विनोद नायक के नेतृत्व में दोनों रेलवे लाइनों के बिच स्थिति जरुरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित किए गये। नायक ने कहा कि मानवता कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान समिति के नितिन नायक, शौर्य नायक, सपना छापरवाल, कृष्णम नायक, कान्ता सोनी, सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।

abtakSikar