बुधवार को नायक समाज की ओर से एसपी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरदारशहर के मदीना कॉलोनी में पीड़िता चवली देवी के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
ज्ञापन में पीड़िता चवली देवी ने लिखा कि 9 जनवरी को उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना को लेकर सरदारशहर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में नायक समाज संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक सहित मगनराम, निरंजन धाणका, रमेश नायक, सुरेंद्र कुमार, बजरंगलाल नायक, पुष्पा, मंजु, भंवरी, कमला, पदमा, धापी देवी सहित अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता जताई।