नारायणी सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत की सहमती से अपनी प्रदेश स्तर की कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे सीकर जिला मुख्यालय के सुरेश पनिहार एवं राकेश खुरदरा को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है एवं अमित हर्षवाल को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
सैन समाज सेवा समिति सीकर ने इनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे दिनांक 03.08.2025 को साय 5 बजे सैन मंदिर सीकर मे सैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मे नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं अल्पाहार का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह मे सैन समाज सेवा समिति के अध्यक्ष भवानीशंकर बिल्खीवाल एवं संरक्षक महावीर प्रसाद खुरदरा के अतिरिक्त सैन समाज के निम्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सांवर मल बिल्खीवाल,द्वारका प्रसाद खुरदरा, सतीश कुमार सैन, अशोक कुमार सैन, झाबर मल भाटी, नंद लाल जी खुरदरा (पुजारी),चेतन सैन,धोनी रोहिवाल,भागचंद हर्षवाल ,गिरिराज हर्षवाल, ऋतिक बागोरिया, मयंक अजरीवाल,संजय सिंह पंवार, रामावतार किरोड़ीवाल,अरविन्द बिल्खीवाल, विकास बिल्खीवाल,राजेंद्र कुमार खुरदरा दीपक मावतवाल आदि उपस्थित रहे।