निर्भया स्क्वाड टीम ने खोए बैग को लौटाया…

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा में तैनात टीम ने सेवानिवृत्त फौजी का कीमती सामान लौटाया

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात निर्भया स्क्वाड टीम ने शनिवार को एक सेवानिवृत्त फौजी का ऑटो में छूटा हुआ कीमती सामान भरा बैग लौटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिपराली रोड सीकर निवासी कानाराम ट्रेन से झुंझुनूं आए थे और ऑटो में मंडावा जाने के दौरान अपना बैग भूल गए। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो रिक्शा का नंबर ट्रेस किया और ऑटो चालक सुरेंद्र को ढूंढ़कर बैग फौजी को वापस लौटाया।

abtakhindi news