निसार अहमद जाटू सेवानिवृत्त, शिक्षा क्षेत्र में 33 वर्षों की सेवा के उपरांत विदाई समारोह आयोजित
सीकर।
शिक्षा जगत में 33 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद निसार अहमद जाटू का सेवानिवृत्त होने पर जाव में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लेकर जाटू को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सीकर सांसद अमराराम, विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, निवर्तमान सभापति जीवण खां, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, राजकुमार जोशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी, व्यवसायी अनुभव जैन, नरेश सिंधी, मदन भामू, शशि बहड़, मकसूद खां, सीए अजीत खान, पूर्व पार्षद मुस्ताक तंवर, पूर्व प्रधान उस्मान खान, एडवोकेट अब्दुल कयूम कुरैशी, मुकुल खीचड़, कायम रत्न सूबेदार इकबाल खान, नियाज़ खान, सुल्तान खान, कबीर चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में निसार अहमद जाटू के शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा समाज सेवा में उनके योगदान को रेखांकित किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की कामना की।