नीमकाथाना के तीन वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई, लोग परेशान…

शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, जनस्वास्थ्य पर खतरा

नीमकाथाना शहर के वार्ड 33, 16 और 17 में पिछले तीन दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्डवासियों के अनुसार, नलों से बदबूदार पानी आ रहा है, जिसकी शिकायत पीएचईडी विभाग को दी गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। बार-बार संपर्क करने के बावजूद जल समस्या बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

abtakhindi news