सरकार द्वारा सीकर रेंज समाप्त किए जाने के बाद अब झुंझुनूं जिले से नीमकाथाना जिले में पदस्थापित पुलिस जवानों को उनके मूल पदस्थापना कार्यालय में फिर से भेजा गया है। दरअसल, जब नीमकाथाना को नया जिला बनाया गया था, तब सीकर और झुंझुनूं जिले के जवानों को उनकी इच्छानुसार नीमकाथाना में पदस्थ किया गया था।
सितंबर 2023 में लगभग 40 जवानों को झुंझुनूं जिले से नीमकाथाना भेजा गया था, जिनमें कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई शामिल थे। अब राज्य सरकार द्वारा नए जिले, संभाग और रेंज को खत्म करने के बाद, इन जवानों को उनके मूल पदस्थापना स्थान पर पुनः भेजा गया है। गुरुवार को इन जवानों ने अपने पूर्व पदस्थ स्थानों पर जॉइन किया। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू द्वारा जारी आदेश के तहत सीकर, पाली और बांसवाड़ा रेंज को उनकी पूर्व रेंज में शामिल कर दिया गया, और सीकर रेंज का एरिया अब जयपुर रेंज में शामिल हो गया है।