नीमकाथाना जिले में बुधवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50-65 मीटर तक रह गई। दोपहर बाद कोहरे में थोड़ी कमी आई, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बरकरार रखा। लोग घरों में दुबके रहे और सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश होने की संभावना है।
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 6.5 डिग्री था। सुबह और रात के समय सर्दी का असर खासा महसूस किया जा रहा है। दोपहर में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने से ठंडक बनी हुई है।