नीमकाथाना के एक निजी गार्डन में मंगलवार को बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चारों उपखंडों के निर्वाचित पदाधिकारियों का सामूहिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सदस्य संजू सैनी रहे। नीमकाथाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने नए जिले के गठन पर टीम के साथ मिलकर विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद भूदोली ने बताया कि यह पहला अवसर है जब जिले के चारों उपखंडों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक साथ सम्मान हुआ। इस समारोह में उदयपुरवाटी, खेतड़ी, और श्रीमाधोपुर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।