नीमकाथाना के गणेश्वर में शुक्रवार रात शराब ठेके पर बदमाशों ने हंगामा किया। बोलेरो में सवार 10-12 बदमाशों ने सेल्समैन कपिल कुमार से शराब मांगी, लेकिन ठेका बंद होने पर मना करने पर वे गुस्से में आ गए। एक बदमाश लोहे के सरिये से गेट पर वार करने लगा और गाली गलौज की। इसके बाद एक बदमाश पिस्तौल लेकर उतरा और हवाई फायर किया।
बदमाशों ने शराब ठेके के बाहर खड़ी दो बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि फायरिंग की बात तो सामने नहीं आई, लेकिन एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल जरूर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।